ब्रेकिंग
Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

पूर्व विधायक के 2 भाईयों की पटना में गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 4 खोखा बरामद

PATNACITY: पटना सिटी के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों पूर्व विधायक के दो भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों मृत

पूर्व विधायक के 2 भाईयों की पटना में गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 4 खोखा बरामद
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNACITY: पटना सिटी के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों पूर्व विधायक के दो भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों मृतक बीजेपी के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के भाई थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन शुरू की। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने दो सगे भाइयों को गोली मारी है जिसमें एक भाई गौतम सिंह की मौत हो गयी है जबकि दूसरा भाई शंभू सिंह बुरी तरह से घायल हो गया है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मौत हो चुकी है। 


पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि घटना साढ़े छह बजे की है। जहां दो सगे भाई शंभू सिंह और गौतम सिंह को अपराधियों ने गोली मारी है। दोनों भाई धनरुआ थाना क्षेत्र के नीमा गांव के रहने वाले है। बाइक से आने के दौरान अपराधियों ने पीछा कर पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की। इस दौरान दोनों को तीन-तीन गोली मारी गयी। घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है। 


बताया जा रहा है कि नीमा गांव में दो गुट चलता हैं। आपसी विवाद में ही हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल के आस-पास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि घटना में 7एमएम और 9एमएम के पिस्टल का उपयोग किया गया है। वर्चस्व की लड़ाई में इस घटना को अंजाम दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना में पांडव गिरोह का नाम आ रहा है लेकिन अभी इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही चितरंजन शर्मा के परिवार के 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी। एक व्यक्ति की हत्या जहानाबाद में हुई थी जबकि दूसरे की हत्या पटना जिले के अंदर हुआ था। यह पूरा मामला पांडव सेना से जुड़ा हुआ है। आपसी रंजिश में एक बार फिर चितरंजन शर्मा के विरोधी खेमे ने इस घटना को अंजाम दिया था। बीजेपी के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दोनों भाइयों की पहचान हो चुकी है। एक का नाम शंभू बताया जा रहा है जबकि दूसरे का नाम गौतम है। इन दोनों में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और दूसरे एक वेब पोर्टल के पत्रकार के तौर पर काम कर रहे थे। आपको बता दें कि चितरंजन शर्मा और संजय के बीच पुरानी अदावत रही है। पिछले दिनों मसौढ़ी में भी चितरंजन शर्मा के ही परिवार के एक शख्स की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसी दिन जहानाबाद में पूर्व विधायक के चाचा लगने वाले शख्स की हत्या की गई थी। वही आज मंगलवार की देर शाम पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।  


पूर्व विधायक के 2 भाईयों की पटना में गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 4 खोखा बरामद

पूर्व विधायक के 2 भाईयों की पटना में गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 4 खोखा बरामद

पूर्व विधायक के 2 भाईयों की पटना में गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 4 खोखा बरामद

पूर्व विधायक के 2 भाईयों की पटना में गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 4 खोखा बरामद

पूर्व विधायक के 2 भाईयों की पटना में गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 4 खोखा बरामद

पूर्व विधायक के 2 भाईयों की पटना में गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 4 खोखा बरामद

पूर्व विधायक के 2 भाईयों की पटना में गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 4 खोखा बरामद

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता