ब्रेकिंग
Patna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....Patna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....

पटना : प्रेमिका को एसिड से जलाने की दी धमकी, पर्सनल वीडियो वायरल करने से पहले पुलिस ने दबोचा

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के ऊपर एसिड फेंकने की धमकी दी। साथ ही साथ प्रेमिका के साथ अंतरंग संबंध वाले फोटो और वी

पटना : प्रेमिका को एसिड से जलाने की दी धमकी, पर्सनल वीडियो वायरल करने से पहले पुलिस ने दबोचा
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के ऊपर एसिड फेंकने की धमकी दी। साथ ही साथ प्रेमिका के साथ अंतरंग संबंध वाले फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। लेकिन प्रेमी वीडियो वायरल कर पाता उसके पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। 


दरअसल यह पूरा मामला पटना के सुलतानगंज थाना इलाके का है। एक लड़की ने सुल्तानगंज थाने में कंप्लेन किया जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी जो एक स्कूल का संचालक भी है उसने एसिड फेंकने और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। प्रेमी को धमकी देना भारी पड़ गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आधी रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित स्कूल संचालक सुमित रंजन सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सुमित टेकारी रोड का रहने वाला है। सुल्तानगंज थाने के मुताबिक उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 


घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक लड़की सुमित के ही स्कूल में पढ़ाने का काम करती थी। दोनों के बीच इसी दौरान प्रेम हो गया। इसका पता चलने के बाद लड़की के घर वालों ने विरोध जताया तो उसने सुमित से बातचीत बंद कर दी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सुमित नाराज हो गया और फोन पर धमकी देने लगा। उसने यह भी धमकी दी कि अगर लड़की उसके पास नहीं आई तो आज उसके ऊपर एसिड फेंक देगा। सुमित की धमकी से परेशान उसकी प्रेमिका ने आखिरकार पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कर दी इसके बाद सुमित की गिरफ्तारी हो गई।

टैग्स