ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पटना पुलिस ने हत्यारिन प्रेमिका को किया गिरफ्तार, आशिक को अंधेरी रात में बुलाकर भाई से कटवा दी थी

PATNA : पटना के संदलपुर इलाके हुई अंशु उर्फ लक्की किंग की हत्या के मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पटना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की आ

पटना पुलिस ने हत्यारिन प्रेमिका को किया गिरफ्तार, आशिक को अंधेरी रात में बुलाकर भाई से कटवा दी थी
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  पटना के संदलपुर इलाके हुई अंशु उर्फ लक्की किंग की हत्या के मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पटना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की आरोपी प्रेमिका, उसके भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. उसके पिता मोहम्मद नौशाद और दो अज्ञात की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.


पटना के पूर्वी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग प्रेमिका साहिबा नाज (बदला हुआ नाम), उसके भाई अमन और फुफेरे भाई मोहम्मद कामरान की गिरफ्तारी हुई है, जो कैशर आलम का बेटा बताया जा रहा है. लड़की के भाई अमन ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि छानबीन चल रही है. आपको बता दें कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में शनिवार की देर रात 16 वर्षीय अंशु उर्फ लक्की किंग की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी.


पटना पुलिस ने हत्यारिन प्रेमिका को किया गिरफ्तार, आशिक को अंधेरी रात में बुलाकर भाई से कटवा दी थी


रविवार की सुबह उसका शव मिला था. इस मामले में बताया गया कि एक लड़की के फोन पर वो अंशू घर से निकला था, जो उसकी प्रेमिका है. इस मामले में जानकारी मिली कि 2 बजे रात में साहिबा नाज ने अपने आशिक अंशु को मैसेज कर बुलाया था. फोन कर बुलाने पर मिलने गए किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को गली में फेंक दिया गया. जानकारी मिली कि चापड़ से उसका गला रेता गया था.


पटना पुलिस ने हत्यारिन प्रेमिका को किया गिरफ्तार, आशिक को अंधेरी रात में बुलाकर भाई से कटवा दी थी


इस घटना के बाद उसी दिन देर शाम अंशू की मां आरती देवी ने बहादुरपुर थाना में प्रेमिका, उसके पिता, भाई और फुफेरे भाई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. किशोर के चाचा कृष्णदेव साहनी ने बताया कि रात दो बजे लड़की ने फोन करके भतीजे अंशू को बुलाया. वह देर तक नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो यह स्विच ऑफ मिला. सुबह गली में मछली बेचने वाले ने बताया कि उसका शव अजीमाबाद की गली में पड़ा है. यह सुनकर चाचा पहुंचे तो देखा कि उसकी चापड़ से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई है.


पटना पुलिस ने हत्यारिन प्रेमिका को किया गिरफ्तार, आशिक को अंधेरी रात में बुलाकर भाई से कटवा दी थी


परिजनों के मुताबिक अंशू उर्फ लक्की किंग होम डिलीवरी का काम करता था. होम डिलीवरी के दौरान अजीमाबाद की लड़की से उसकी पहचान हुई. मोबाइल नंबर मिलने पर वह उससे बातचीत कर मैसेज भेजने लगा. पता चलने पर लड़की के भाई ने अंशू को फोन पर बात और मैसेज करने से मना किया. स्वजनों की मानें तो लड़की के भाई ने युवक को देख लेने की धमकी भी दी थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता