ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में थाने पर पथराव और आगजनी, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर भारी बवाल

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां आक्रोशित लोगों ने थाने पर जमकर पथराव किया है. नाराज लोगों ने आगजनी भी की है. पुलिस हिरासत में एक युवक की

पटना में थाने पर पथराव और आगजनी, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर भारी बवाल
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां आक्रोशित लोगों ने थाने पर जमकर पथराव किया है. नाराज लोगों ने आगजनी भी की है. पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़का है. परिजनों ने पुलिस के ऊपर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी उपेंद्र शर्मा मामले की छानबीन में जुटे हैं. 


मामला राजधानी पटना के गौरीचक थाना का है, जहां जहां आक्रोशित लोगों ने थाने पर जमकर पथराव किया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पुलिस ने धर्मेंद्र मांझी नाम के एक युवक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस कस्टडी में जिसकी मौत हो गई. दरअसल बताया जा रहा है कि न्यायालय से लौटने के दौरान रास्ते में तबीयत खराब हो जाने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान धर्मेंद्र मांझी की मौत हो गई. जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने थाने का घेराव कर पथराव और आगजनी की. 


बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र मांझी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा इतना भड़क उठा कि वे लोग थाने के बाहर इक्कठा हो गए और फिर उन्होंने जमकर उत्पात मचाया. उन्होंने टायर जलाकर आगजनी की और हाईवे जाम कर दिया. यही नहीं आक्रोशित लोगों ने गौरीचक थाने का घेराव कर रोड़ेबाजी भी की. इसके चलते थाना परिसर में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स और आरएफ के जवानों को मुस्तैद किया गया है. एसएसपी उपेंद्र शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं. परिजनों का कहना था कि पुलिस की पिटाई से धर्मेंद्र माझी की मौत हुई है. ऐसे में दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए और परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराएं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता