ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मियों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए क्रिमिनल फरार

PATNA : बिहार में इनदिनों बेखौफ अपराधियों का बोलबाला है. क्रिमिनल आजकल पुलिसवालों को ही अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं. ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस और अपराधियो

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में इनदिनों बेखौफ अपराधियों का बोलबाला है. क्रिमिनल आजकल पुलिसवालों को ही अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं. ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस बड़ी वारदात में बेखौफ अपराधी पुलिसकर्मियों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए. हमले में पेट्रोलिंग की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस की गाड़ी के ऊपर गोलियों के निशान हैं. 

बड़ी वारादत पटना जिले के दुल्हिनबाजार थाना की है. जहां दुल्हिनबाजार इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में पुलिस की सरकारी सुमो और अपराधियों की न्यू स्विफ्ट डिजायर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस ने अपराधियों की मारूती डिजायर गाड़ी बरामद की है. गाड़ी के अंदर से पुलिस ने देसी कट्टा, .315 बोर का 4 जिंदा कारतूस, आपत्तिजनक सामान और स्प्राइट की बोतल में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक गाड़ी में से अभिषेक नाम के किसी शख्स की मेडिकल रिपोर्ट भी मिली है. गाड़ी मालिक की पहचान भोजपुर जिले के सहार थाना इलाके के रहने वाले किसी व्यक्ति के रूप में की गई है. पुलिस की ओर से नाम का खुलासा नहीं किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम गश्ती अपर थी तभी अचानक अपराधियों ने टीम की गाड़ी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान हवलदार अवधेश कुमार और एएसआई राम गुलाम सिंह की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. उन्होंने बताया कि गाड़ी के अंदर तीन की संख्या में अपराधी थे. जिन्होंने पुलिस के ऊपर हमला बोला. 

दुल्हिनबाजार के एएसआई राम गुलाम सिंह ने बताया कि रात में रकसिया गांव के समीप पुलिस गस्ती पर थी. कल्याणपुर की ओर से एक कार तेज गती में पालीगंज की ओर जा रही थी. संदिग्ध पाकर पुलिस गस्ती दल ने टॉर्च जलाकर गाड़ी रोकने का इशारा किया.नजदीक आते ही अपराधी कार को स्लो कर पुलिस के ऊपर हमला कर दिये. अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई. इस दौरान पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की. इसी बीच पालीगंज डीएसपी मनोज पांडे को भी सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की. धरहारा मोड़ के पास अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी देखकर मसौढ़ी के रास्ते भागने लगे. इस दौरान पालीगंज और सिगोड़ी पुलिस ने घेराबंदी की. ईचीपुर पुलिस ने सड़क को ड्राम से जाम कर दिया. चारों तरफ से घिर चुके अपराधी कार को लॉक कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. सिटी एसपी अभिनव कुमार और डीएसपी मनोज पांडे मामले की छानबीन  कर रही है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sumit Kumar

FirstBihar संवाददाता