ब्रेकिंग
बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े NH बनेंगे फोरलेन; उत्तर-दक्षिण बिहार और झारखंड का सफर होगा आसानदिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने की तैयारी तेज, 24 जिलों में 4200 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरूपटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जानBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरबिहार में रोड कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े NH बनेंगे फोरलेन; उत्तर-दक्षिण बिहार और झारखंड का सफर होगा आसानदिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने की तैयारी तेज, 24 जिलों में 4200 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरूपटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जानBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीर

पटना में पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, दोनों के बीच अक्सर होते थे झगड़े

PATNA : पटना के पीपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक पत्नी ने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. मृ

पटना में पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, दोनों के बीच अक्सर होते थे झगड़े
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के पीपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक पत्नी ने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. मृतक की पहचान 35 वर्षीय नीरज केवट के रूप में की गई है. मृतक की मां ने अपनी बहु संगीता देवी सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ पीपरा थाने में मामला दर्ज कराया है. 


मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे और बहु के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. वह पुराने घर में ही रहती थी जबकि उसका बेटा और बहू अपने दो बच्चों के साथ पुराने घर के बगल में ही स्थित नए मकान में रहते थे. घटना के दिन उसने अपने बेटे-बहु के बीच हो रहे झगड़े की आवाज़ सुनी थी और जब वह उसके घर गई तो उसने अपने बेटे को मृत पाया था. 


इधर पीपरा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की बच्ची ने फोन पर सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ अन्य दो लोग थे। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.