ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

पटना में मॉब लिंचिंग, ज्वेलरी छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को भीड़ ने जमकर पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

PATNA : पटना में करीब 3 लाख रुपये के जेवर छीनकर भागना एक बदमाश को महंगा पड़ गया. भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया. इसके बाद लात-मुक्के और लाठी-डंडे से उसकी इतनी पिटाई कर दी उसकी घटन

पटना में मॉब लिंचिंग, ज्वेलरी छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को भीड़ ने जमकर पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में करीब 3 लाख रुपये के जेवर छीनकर भागना एक बदमाश को महंगा पड़ गया. भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया. इसके बाद लात-मुक्के और लाठी-डंडे से उसकी इतनी पिटाई कर दी उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, उसके दो अन्य साथियों में एक बचकर भाग निकला तो दूसरे की भी आक्रोशित लोगों ने खूब पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना नौबतपुर के करंजा गांव के बधार की है.


मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची नौबतपुर और दुल्हिनबाजार पुलिस ने भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर जख्मी बदमाश को हिरासत में लिया. पुलिस ने जख्मी बदमाश के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद किया है. मृतक की शिनाख्त नौबतपुर के पिपलावां बाजार निवासी ओमप्रकाश केसरी के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है जबकि जख्मी जलपुरा निवासी ललन मिस्त्री का 19 वर्षीय पुत्र देवानंद कुमार है. तीसरा साथी शहर रामपुर का सौरभ कुमार बताया जा रहा है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोने के गहने का कारोबार करनेवाले ऐनखां निवासी सुरेंद्र कुमार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 3 लाख रुपए रुपये के सोने के गहने से भरा थैला छीनकर भाग गए. राहगीरों और ग्रामीणों ने चोर चोर का हल्ला मचाते बदमाशों का पीछा किया. भागने के क्रम में बाइक गिर गई. दो बदमाश पैदल बाधार की ओर भागे जबकि तीसरा बाइक से भाग गया. उधर ग्रामीण पीछा करते नौबतपुर के करंजा गांव के बधार में पहुंच गए. पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने हवाई फायरिंग की जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी. इस पिटाई में जहां एक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 

टैग्स