ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने के सामान के साथ 4 गिरफ्तार

PATNA: पटना पुलिस ने नौबतपुर इलाका स्थित एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार बरामद किया है। इस दौरान चार लोगों को भी दबोचा है। जो इस मकान में रहकर गन

पटना में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने के सामान के साथ 4 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने नौबतपुर इलाका स्थित एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार बरामद किया है। इस दौरान चार लोगों को भी दबोचा है। जो इस मकान में रहकर गन बनाते थे। जिसे कोई और व्यक्ति विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। 


हालांकि यहां बने हथियार कौन सप्लाई किया करता था इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस हथियारों के सौदागर का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 


पटना के नौबतपुर इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद नौबतपुर थानाध्यक्ष, पिपरा थानाध्यक्ष सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दो लोग सोनू और संजीत विश्वकर्मा को मौके से गिरफ्तार किया। 


दोनों की निशानदेही पर राधेश्याम और संजीत को पकड़ा गया। गिरफ्तार चारों लोग पूर्व में भी कई मामले के वांछित हैं कई बार जेल भी जा चुके है। फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि ये लोग देसी कट्टा और पिस्टल बनाते थे। जिसे दस हजार से 40 हजार के बीच बेचा करते थे। इनके द्वारा बनाए गये हथियार को कोई और बेचता था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि हथियारों के सौदागर भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।  




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें