ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

पटना : मौलाना ने 2 बच्चों की मां को छेड़ा, बंद कमरे में की अश्लील हरकत, महिला थाने में केस दर्ज

PATNA : राजधानी पटना स्थित फुलवारी शरीफ के इमारत-ए-शरिया के नाजिम मौलाना मो. शिब्ली पर एक महिला के साथ छेड़खानी और जोर-जबरदस्ती करने के गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़िता ने महिला थाने में

पटना : मौलाना ने 2 बच्चों की मां को छेड़ा, बंद कमरे में की अश्लील हरकत, महिला थाने में केस दर्ज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना स्थित फुलवारी शरीफ के इमारत-ए-शरिया के नाजिम मौलाना मो. शिब्ली पर एक महिला के साथ छेड़खानी और जोर-जबरदस्ती करने के गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, मामला 11 महीने पहले लॉकडाउन के समय का है. पीड़िता ने बताया कि वह काम के लिए बात करने अपने बच्चों के साथ मौलाना मो. शिब्ली से मिलने पहुंची थी. उस वक्त मौलाना अपने घर में अकेले थे. पीड़िता का आरोप है कि मौलाना ने कमरे से बच्चों को बाहर कर दिया और गेट बंद कर लिया. इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की. वो काफी देर तक बख्श देने की गुहार लगाती रही. लेकिन, उसे छोड़ा नहीं गया. इसके बाद किसी तरह से महिला वहां से भाग पाई. 


इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि जब उसने पुलिस से शिकायत करने कि बात कही तो मौलाना और उसके आदमी उसे कॉल कर डराते-धमकाते थे और मुंह बंद रखने की बात कहते थे. फिलहाल इस मामले की हकीकत क्या है, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस जांच में पता चल पाएगा कि मामले की सच्चाई क्या है.

टैग्स