ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

पटना में महिला का मर्डर, बेटी की इज्जत लूटने की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

PATNA : राजधानी पटना उस वक़्त गोलियों की आवाज से गूंज उठा जब कुछ बदमाशों ने टेंट में घुसकर एक महिला की गोली माकर हत्या कर दी. घटना बख्तियारपुर के रेलवे लोको कॉलोनी के पास की बताई जा

पटना में महिला का मर्डर, बेटी की इज्जत लूटने की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना उस वक़्त गोलियों की आवाज से गूंज उठा जब कुछ बदमाशों ने टेंट में घुसकर एक महिला की गोली माकर हत्या कर दी. घटना बख्तियारपुर के रेलवे लोको कॉलोनी के पास की बताई जा रही है. दरअसल, राजस्थान से आये कुछ लोग पटना में टेंट गाड़कर अपना गुजर बसर कर रहे थे. अचानक कुछ बदमाश जबरन टेंट में घुसे और एक महिला से छेड़खानी करने लगे. महिला की मां ने जब अपनी बेटी की इज्जत बचानी चाही तो उन बदमाशों ने मां को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और बदमाश भाग निकले.  


गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. मृतका की पहचान राजस्थान निवासी 60 वर्षीय उस्माना नाम की एक महिला के रूप में की गई है. वह अपने परिवार के साथ शहर में दिनभर घूम-घूम कर चटाई बेचती थी और रात में अपने तंबू में सो जाती थी. बदमाशों की नजर तंबू में रहने वाली महिला की जवान बेटी पर थी. 


मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि दारोगा के सामने ही अपराधियों ने गोली मारी है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल बाढ़ में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.