ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारी

पटना में लूट की बड़ी वारदात, अलंकार ज्वेलर्स से 20 लाख की लूट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के खुशरूपुर इलाके का है जहां अपराधियों ने अपनी उप

पटना में लूट की बड़ी वारदात, अलंकार ज्वेलर्स से 20 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के खुशरूपुर इलाके का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। खुशरूपुर में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने निशाना बनाया है। अपराधियों ने अलंकार ज्वेलर्स में घुसकर 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिया। इस दौरान जब दुकान के मालिक राजू ने विरोध किया तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और पिस्टल के बट से सिर फोड़ दिया।


 लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पूरब दिशा की ओर बाइक से भाग निकले। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी सियाराम यादव ने मामले की छानबीन शुरू की। दुकान के आस-पास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों को पुलिस खंगालने में लगी है। सीसीटीवी के जरिये पुलिस लूटेरों की पहचान करने में जुटी है। वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके में नाकेबंदी की गयी है हर आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।


 बताया जाता है कि अलंकार ज्वेलर्स मियां टोली निवासी सुधु प्रसाद के बेटे राजू कुमार की है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर राजू ने बताया कि चार की संख्या में हथियार से लैस लूटेरे आए हुए थे। सभी बदमाशों ने सिर पर हेलमेट लगा रखा था। दुकान में पहले से दो महिला ग्राहक मौजूद थी तभी हथियारबंद अपराधी अचानक दुकान में घुस गए और दुकान का शटर गिराकर हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लूटेरों ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गये। बाद मे लुटेरे दुकान में रखे 20 लाख मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गये। 


दुकानदार ने बताया कि जाते वक्त दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर मशीन को भी वे अपने साथ ले गये। मौके पर मौजूद फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़  छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। वही खुशरूपुर के व्यवसायी भी इस घटना से काफी दहशत में हैं। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता