ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

पटना : लिट्टी लगाने के दौरान हुआ विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या

PATNA : पटना के दानापुर दियारा इलाके में एक युवक की हत्या का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक की हत्या लिट्टी लगाने के दौरान विवाद में कर दी गई. बताया जा रहा है कि ह

पटना : लिट्टी लगाने के दौरान हुआ विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना के दानापुर दियारा इलाके में एक युवक की हत्या का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक की हत्या लिट्टी लगाने के दौरान विवाद में कर दी गई. बताया जा रहा है कि हत्या की असल वजह पंचायत चुनाव में रंजिश से जुड़ा हुआ है.


बता दें दानापुर दियारे में रविवार को युवक और उसके पिता ने चापाकल के हैंडल से पीट-पीटकर मुन्ना राय को मार डाला. स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार को दो प्रत्याशियों के समर्थकों में लिट्टी लगाने को लेकर विवाद हुआ था. जहां लोगों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया. लेकिन घटना के बाद लक्ष्मण राय का पुत्र मनीष गुस्से में था वह मुन्ना राय से बदला लेना चाहता था. बताया जा रहा है रविवार को जैसे ही मुन्ना राय चापाकल के पास पानी लाने आया. वहां मनीष और उसके पिता लक्ष्मण राय पहुंचे और दोनों ने मिलकर चापाकल के हैंडल से पीट-पीटकर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया. 


जहां PMCH में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह वारदात दियारे के अकीलपुर थाना क्षेत्र के पुरानी पानापुर पछियारी टोले में की. बताया जाता है कि दियारे के अकीलपुर थाना क्षेत्र के पुरानीपानापुर पछियारी टोला निवासी जगधर राय का पुत्र मुन्ना राय और उसके चाचा लक्ष्मण राय के पुत्र मनीष कुमार दोनों दो अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थक हैं. 


मृत मुन्ना के पिता जगधर राय ने बताया कि सुबह में उसका बेटा पानी के लिए चापाकल के पास गया था. तभी लक्ष्मण राय एवं उसका बेटा मनीष राय आया. जहां दोनों मिलकर मुन्ना के साथ मारपीट करने लगे. फिर चापाकल के हैंडल से ही दोनों ने मुन्ना को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया.  उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया.


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं थानाध्यक्ष संजय राम ने बताया कि दो चचेरे भाइयों में हुई मारपीट के मुन्ना राय जख्मी हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अभीतक मृतक परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है. बयान आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. इस मामले को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. हालांकि पुलिस इसे मामूली विवाद बता रही है.

टैग्स