ब्रेकिंग
छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त

पटना में रईसजादों की करतूत, हथियार के बल पर मॉल से लड़की को उठाकर गैंगरेप

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में रईसजादों की काली करतूत देखने को मिली है। पटना के एक बड़े मॉल से हथियार के बल पर एक लड़की को कुछ लड़के उठाकर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में रईसजादों की काली करतूत देखने को मिली है। पटना के एक बड़े मॉल से हथियार के बल पर एक लड़की को कुछ लड़के उठाकर ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। हालांकि इस पूरी घटना को लेकर पटना पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक घटना राजधानी के एसके पुरी थाना इलाके की है। बोरिंग रोड स्थित जीबी मॉल के एक रेस्टोरेंट से कुछ रईसजादों ने लड़की को हथियार के दम पर उठाया और फिर उसे कहीं और ले जाकर गैंगरेप किया। मामला महिला थाना पहुंचा है।


पूरी घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, लड़की का मेडिकल जांच भी कराया जा चुका है, लेकिन पुलिस की जांच की रफ्तार बेहद सुस्त है। चर्चा है कि लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले बड़ा रसूख रखते हैं इसलिए मामले को मैनेज करने का प्रयास भी किया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया है। पीड़िता 19 साल की बीबीए की स्टूडेंट है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


टैग्स