ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पटना में JDU नेता की गाड़ी की लूटकर भागे अपराधी, पिस्टल के बल पर स्कॉर्पियो लेकर फरार

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों ने हथियार के बल पर जेडीयू एक नेता की गाड़ी लूट ली. बताया जा रहा है कि 5 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया

पटना में JDU नेता की गाड़ी की लूटकर भागे अपराधी, पिस्टल के बल पर स्कॉर्पियो लेकर फरार
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में अपराधियों ने हथियार के बल पर जेडीयू एक नेता की गाड़ी लूट ली. बताया जा रहा है कि 5 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और जनता दल यूनाइटेड के एक नेता की स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए.


मामला राजधानी पटना के सिटी इलाके की है, जहां फतुहां थाना क्षेत्र के गौरीपुन्दा इलाके में हथियारबंद 5 अपराधी एक जेडीयू नेता मो0 अब्दुल खालिद की गाड़ी लूटकर भाग गए. स्कॉर्पियो गाड़ी की लूट का जब मामला सामने आया तो पुलिसवालों ने इस मामले में फ़ौरन कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लूटी हुई स्कॉपियो गाड़ी को धनरुआ थाना इलाके से बरामद किया. 


दरअसल मामला यह था कि बाढ़ इलाके से फतुहां के गौरीपुन्दा गाँव मे बारात आई थी, जहां स्कॉपियो चालक बारात स्थल के पास गाड़ी लगा कर उसी में सोया हुआ था कि अचानक आधी रात को हाथ में हथियार लेकर नकाबपोश 5 बदमाश आये और ड्राइवर के साथ मारपीट करने लगे. फिर उन्होंने ड्राइवर सुजीत पासवान के हाथ-पेअर बांधकर उसे बंधक बना लिया. 


ड्राइवर सुजीत पासवान को बंधक बनाकर अपराधी कुछ दूर ले गए और फिर उसका मोबाइल छीनकर उसे बिहटा सरमिरा रोड में फेंक दिया. जैसे-तैसे उसकी जान बसी. उसने फौरन गाड़ी लुटे जाने की सूचना अपने मालिक मो0 अब्दुल खालिद को दी. तब उन्होंने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. पटना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धनरुआ थाना क्षेत्र से स्कॉपियो को बरामद किया. फिलहाल पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता