ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पटना में फूफा ने भतीजी का किया रेप, कई दिनों तक बनाता रहा हवस का शिकार

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक लड़की ने अपने फूफा के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है. मामला प्रकाश में आने के बाद प

पटना में फूफा ने भतीजी का किया रेप, कई दिनों तक बनाता रहा हवस का शिकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक लड़की ने अपने फूफा के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 


घटना पटना जिले के बाढ़ थाना इलाके की है. एक नाबालिग बच्ची ने अपने फूफा के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि वह काम के सिलसिले में कई दिनों से अपने फूफा के यहां बाद आकर रहती थी. इस दौरान उसका फूफा अक्सर उसे अपने हवस का शिकार बनाता रहा. कई बार उसने यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया.


बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग बच्ची मूल रूप से नालंदा जिले की रहने वाली है, जो अपने फूफा के यहां पटना जिले के बाढ़ थाना अंतगर्त एक गांव में रहती थी. एक दिन जब बच्ची अपने फूफा के शिकंजे से छूटी तो वह सीधे थाने पहुंची और उसने पूरी आपबीती पुलिस को बताई. उसने बताया कि किस तरह उसका फूफा उसके साथ कुकृत्य करता रहा. पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.


पटना में फूफा ने भतीजी का किया रेप, कई दिनों तक बनाता रहा हवस का शिकार


मामला प्रकाश में आने के बाद पटना पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़ित नाबालिग बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी फूफा को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें