ब्रेकिंग
पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...

पटना में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, मां-बाप का इकलौता बेटा था विश्वजीत

PATNA : राजधानी पटना में इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इकलौते बेटे को फांसी से झूलता देखकर मां-बाप गहरे सदमे में चले गए. लोगों को भी जब मामले की

पटना में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, मां-बाप का इकलौता बेटा था विश्वजीत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इकलौते बेटे को फांसी से झूलता देखकर मां-बाप गहरे सदमे में चले गए. लोगों को भी जब मामले की जानकारी मिली तो इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया. 


मामला शास्त्रीनगर थाना स्थित पटेल नगर के लालबाबू मार्केट के पास की है. मृतक विश्वजीत आचार्या अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और पुणे के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के थर्ड ईयर का छात्र था. बताया जाता है कि मां-बाप ने बताया कि वे दोनों डॉक्टर के यहां गए थे. जब वे लौटे तो उनका बेटा घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला.


हालांकि विश्वजीत के परिजनों ने पुलिस को मामले की कर जानकारी नहीं दी. मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि थाने में किसी तरह की सूचना नहीं दी गई है. परिजनों ने कोई शिकायत भी नहीं की.