ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

पटना में प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाकर किराये के मकान में रहता था युवक

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. एक प्रेमी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की डेड बॉडी को एक बंद रूम से बरामद किया गया है. इस घटना

पटना में प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाकर किराये के मकान में रहता था युवक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. एक प्रेमी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की डेड बॉडी को एक बंद रूम से बरामद किया गया है. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पश्चिमी जय प्रकाश नगर में किराये के मकान में रह रहे एक शख्स ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी है. मृतक की पहचान रवि यादव के रूप में की गई है, जो नालंदा जिले के बिहार शरीफ का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि रवि एक लड़की से काफी प्यार करता था. वह लड़की भी उसे काफी चाहती थी. हाल ही में दोनों ने शादी की थी.


प्रेमिका से शादी रचाने के बाद रवि उसे पटना लेकर आया. जानकारी मिली है कि लव मैरिज करने के बाद लगभग 3 महीने पहले रवि अपनी पत्नी को लेकर पटना आया और उसने जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी जय प्रकाश नगर एरिया में किराये पर एक रूम किया. दोनों काफी खुशी-ख़ुशी अपना जीवन व्यतीत कर  रहे थे कि अचानक गुरुवार की देर शाम रवि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.


इस घटना के बाद रवि की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची जक्कनपुर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने रवि के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. थानेदार ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है. घटना की तफ्तीश जारी है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता