ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

पटना में डबल मर्डर, जमीन विवाद में सौतेले भाइयों ने दो बच्चों को मार डाला

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के दानापुर से सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इन दोनों बच्चों

पटना में डबल मर्डर, जमीन विवाद में सौतेले भाइयों ने दो बच्चों को मार डाला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के दानापुर से सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इन दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया गया था और आज सुबह-सुबह अचानक शवों के मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना नेउरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों पहले दानापुर के नेउरा थाना क्षेत्र से दो बच्चों का अपहरण हुआ था. परिजनों ने स्थानीय थाना में बच्चों के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन आज सुबह-सवेरे दोनों बच्चों का शव अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई है. परिजनों के मुताबिक, सौतेले भाइयों ने जमीन विवाद में दोनों बच्चों की निर्मम हत्या कर दी है और शवों को अलग-अलग जगहों पर फ़ेंक दिया. 


इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.  

टैग्स