ब्रेकिंग
ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीप

डबल मर्डर से सनसनी: महिला-पुरुष को मार कर शव ठिकाने लगाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका; डेड बॉडी ढूंढ रही पटना पुलिस

PATNA: राजधानी पटना में दो लोगों की हत्या करने के बाद शव को गायब कर दिए जाने का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में महिला और पुरुष की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है हाला

डबल मर्डर से सनसनी: महिला-पुरुष को मार कर शव ठिकाने लगाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका; डेड बॉडी ढूंढ रही पटना पुलिस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में दो लोगों की हत्या करने के बाद शव को गायब कर दिए जाने का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में महिला और पुरुष की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है हालांकिं पुलिस ने कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस टीम दोनों शवों को तलाश कर रही है। मामला खुसरुपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बिंद टोली की है।


जानकारी के मुताबिक, बिंदटोली गांव की एक महिला का किसी पुरुष के साथ अवैध संबंध था। पुरुष का महिला के घर आना जाना लगा रहता था। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी थी। इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। महिला का ससुर झुमलाल महतो और पति बल्लम महतो गुजरात में मजदूरी करते हैं। घर पर महिला भूखा देवी अपने चार बच्चों के साथ अकेले रहती थी।


इसी बीच महिला के मायके वालों को उसकी हत्या की जानकारी फोन पर दी। बेटी की हत्या की खबर मिलने के बाद मोकामा के सुल्तानपुर निवासी नाथो महतो की पत्नी सविता देवी अपने परिजनों के साथ फुलवरिया स्थित अपनी बेटी के घर पहुंची। मृतका के बच्चों ने अपनी नानी को बताया कि कुछ लोगों ने उनकी मां और घर आए शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर अपने साथ ले गए हैं।


बच्चों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद सविता देवी थाने पहुंची और पुलिस में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों शवों को तलाश कर रही है। महिला के साथ जिस पुरुष की हत्या की बात कही जा रही है उसका भी कुछ पता नहीं चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, ग्रामीण एसपी ने कहा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच चल रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता