ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पटना में दो भाइयों की काली करतूत: घर में घुसकर सगी बहनों के साथ की छेड़खानी, विरोध किया तो कर दिया बड़ा कांड

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो भाइयों की काली करतूत सामने आई है। दोनों मनचलों ने एक घर में घुसकर पिस्टल दिखाकर दो सगी बहनों के साथ न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि जब दोनों

पटना में दो भाइयों की काली करतूत: घर में घुसकर सगी बहनों के साथ की छेड़खानी, विरोध किया तो कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो भाइयों की काली करतूत सामने आई है। दोनों मनचलों ने एक घर में घुसकर पिस्टल दिखाकर दो सगी बहनों के साथ न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि जब दोनों लड़कियों ने इसका विरोध किया तो रॉड से वार कर दोनों का हाथ-पैर तोड़ दिया। घटना पटना से सटे घनरूआ थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम घर के लोग बाहर गए थे। दोनों लड़कियां घर में कुछ काम कर रही थी, तभी गांव के ही रहने वाला राहुल और उसका भाई रोहित अचानक घर में घुस गए। दोनों ने पिस्टल दिखाकर लड़कियों को धमकाया और उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। दोनों आरोपी लड़कियों को जबरन कमरे की तरफ ले जाने लगे, जिसका लड़कियों ने विरोध किया और शोर मचाने लगीं। जिससे नाराज दोनों बदमाशों ने पिस्टल की बट और रॉड से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।


लड़कियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायल लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पीएमसीएच में दोनों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।