ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

पटना में DJ देखने घर से निकला युवक, अपराधियों ने मार दी गोली

PATNA : घर से निकल कर बारात में डीजे देखना एक युवक को भारी पड़ गया। घर के सामने से गुजर रही बारात में बज रहे डीजे को देखने के लिए घर से बाहर निकले युवक को अपराधियों ने गोली मार दी।

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : घर से निकल कर बारात में डीजे देखना एक युवक को भारी पड़ गया। घर के सामने से गुजर रही बारात में बज रहे डीजे को देखने के लिए घर से बाहर निकले युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना पंडारक थाना के मानिकपुर की है जहां आकाश कुमार नाम का एक युवक डीजे देखने के लिए घर से बाहर निकला था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। 


14 साल के आकाश के पेट में गोली लगी है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल आकाश को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। आकाश को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से निकल भागा। गोली चलने की घटना के बाद बारात में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बरात में शामिल किसी शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बारात में शामिल किसी शख्स में नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया। आकाश या उसके परिवार से किसी की कोई दुश्मनी नहीं है। पंडारक के थानेदार रमण प्रकाश ने बताया है कि पुलिस गांव में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है।

टैग्स