ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना का ये इलाका; पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गोली

दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना का ये इलाका; पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


दरअसल, पटना सिटी में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफा बाद कालोनी इलाके का है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने 35 वर्षीय युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। युवक की पहचान अरफाबाद कालोनी निवासी प्रह्लाद कुमार के रूप में हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल प्रह्लाद को आनन फानन में इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्चरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रह्लाद बच्चों को स्कूल छोड़ कर वापस घर लौट रहा था, तभी घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। 

रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

rohan badal

FirstBihar संवाददाता