ब्रेकिंग
पटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा? '100% प्योर' का दावा अब नहीं चलेगा, FSSAI की डाबर पर सख्त कार्रवाई; कई प्रोडक्ट्स पर लगी बैन‘तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद कुछ करीबियों को हटाना होगा’, बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले लालू के खासबिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसपटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा? '100% प्योर' का दावा अब नहीं चलेगा, FSSAI की डाबर पर सख्त कार्रवाई; कई प्रोडक्ट्स पर लगी बैन‘तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद कुछ करीबियों को हटाना होगा’, बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले लालू के खासबिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, बेखौफ बदमाशों ने कबाड़ी कारोबारी को मारी गोली

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी स्थित RMRI अस्

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, बेखौफ बदमाशों ने कबाड़ी कारोबारी को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी स्थित RMRI अस्पताल के पास की है। दिनदहाड़ हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोग घायल शख्स को इलाज के लिए NMCH ले गए। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


घायल शख्स की पहचान कबाड़ी व्यवसायी गोल्डन कुमार के रूप में की गई है। किस कारण से अपराधियों ने गोल्डन कुमार को गोली मारी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता