ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकापुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरभरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD ने बोला हमला, डॉ. संजीव ने कहा..बकैती से सरकार नहीं चलतीभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकापुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरभरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD ने बोला हमला, डॉ. संजीव ने कहा..बकैती से सरकार नहीं चलती

पटना में धारदार हथियार से महिला की निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, 3 आरोपी गिरफ्तार

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल

पटना में धारदार हथियार से महिला की निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, 3 आरोपी गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला पटना सिटी के खुसरुपुर थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।


मृतक महिला की पहचान मालपुर गांव निवासी शिवजी पासवान की पत्नी लीला देवी के रूप हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन लीला देवी शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को आशंका हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान ग्रामीणों ने लीला देवी का शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज  भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता