ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में दारोगा की गुंडई, पुलिस डिपार्टमेंट को शर्मसार कर दिया

PATNA: बिहार में सुशासन सिर चढ़कर बोल रहा है। पटना की सड़कों पर ट्रैफिक नियम का पालन करवाने के लिए चप्पे-चप्पे पर ट्रैफिक पुलिस बैरिकेटिंग कर खड़ी रहती है। इसी क्रम में आज राज

पटना में दारोगा की गुंडई, पुलिस डिपार्टमेंट को शर्मसार कर दिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में सुशासन सिर चढ़कर बोल रहा है। पटना की सड़कों पर ट्रैफिक नियम का पालन करवाने के लिए चप्पे-चप्पे पर ट्रैफिक पुलिस बैरिकेटिंग कर खड़ी रहती है। इसी क्रम में आज राजधानी पटना में पटना हाईकोर्ट के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान रंगबाज दारोगा की बर्बरतापूर्ण रवैय्या सामने दिखा।


पुलिस चेकिंग के दौरान सिर्फ फाइन की जानकारी लेने पर दो युवकों को दारोगा ने बर्बरता पूर्वक पीटा। इतना ही नहीं रंगबाज दारोगा ने इस दौरान अपना आपा खो दिया और दोनों युवकों को गंदी-गंदी गालियां तक दे डाली।


जहां एक तरफ बिहार की सरकार सुशासन का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक नियमों को पालन कराने वाले दारोगा जी ने जिस तरीके से दो युवकों की पिटाई कर दी वह साफ तौर पर दर्शाता है कि बिहार में सुशासन को कुछ इस तरीके के दारोगा जी ठेंगा दिखा रहे हैं। 



वही इस दौरान पूरे घटना का वीडियो बना रहे पत्रकार पर जब दारोगा जी की नजर गयी तब उन्होंने उनका मोबाइल को भी छीन लियाा। पटना हाईकोर्ट के समक्ष जो घटना घटी उस दौरान कई महिला और पुरुष सिपाही मौके पर मौजूद थे। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के एक जवान दोनों युवकों को बचाते नजर आए तो वही दारोगा जी दोनों को लाठियों से पीटते दिखे।


इस दौरान पटना हाईकोर्ट के बाद अफरा-तफरी मच गयी। दारोगा के इस करतूत को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिर किसी तरह मामले को वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने शांत कराया। बाद में जब मामला शांत हुआ तब जिस पत्रकार का दारोगा ने मोबाइल छिन लिया था उसे पुलिसकर्मियों ने वापस कराया। 



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN

FirstBihar संवाददाता