ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

पटना में क्राइम अनकंट्रोल, प्रॉपर्टी डीलर की मर्डर की कोशिश नाकाम, दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर फायरिंग

PATNA : बिहार में इनदिनों क्राइम अनकंट्रोल है. बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कोशिश नाकाम साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां जहां अपराधि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इनदिनों क्राइम अनकंट्रोल है. बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कोशिश नाकाम साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की मर्डर करने की कोशिश की. क्रिमिनलों ने उसके ऑफिस में घुसकर कई राउंड फायरिंग की. 

वारदात पटना जिले के बिहटा की है. जहां बिक्रम थाना इलाके के गोराखरी गांव में अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग की. हालांकि इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर की जान बच गई. अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की. जिसके कारण इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बिक्रम थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए. आसपास सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. साथ ही कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sumit Kumar

FirstBihar संवाददाता