ब्रेकिंग
NEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राज

पटना : घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, चाकू की नोक पर अपराधी ने की जबरदस्ती

PATNA : राजधानी पटना में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं. ताजा मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने घर में घुसकर चाक़ू की नोक पर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. बताया जा

पटना : घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, चाकू की नोक पर अपराधी ने की जबरदस्ती
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं. ताजा मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने घर में घुसकर चाक़ू की नोक पर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि युवती घर में अकेली थी और आरोपी युवक ने इसी का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी करने का प्रयास किया. लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया. 


पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक का नाम संतोष है और वह उसी के मोहल्ले का रहने वाला है. जिस वक़्त वह घर में अकेली थी, उस वक़्त वह जबरदस्ती घर में घुस गया और चाकू की नोक पर उसके साथ रेप करने का प्रयास किया. तभी पीड़िता के पड़ोसी दरवाजे पर आ गए और दरवाजा खटखटाने लगे. पड़ोसियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन जब पीड़िता ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने आवाज लगानी शुरू कर दी. ऐसे में आरोपी घर में छिप गया और उसे दरवाजा खोलने को कहा.


आरोपी ने पीड़िता से बाहर किसी को कुछ नहीं बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी भी दी. जिसके बाद पीड़िता ने दरवाजा खोला और दरवाजे पर खड़े युवक को इशारों में सारी स्थिति बताई. हालांकि, इसका अंदेशा आरोपी को हो गया और वो घर से भाग निकला. पीड़िता ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद राजीव नगर थाने में शिकायत की गई. पीड़िता ने कहा है कि आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है.


घटना की जानकारी देते हुए एएसपी लॉ एंड ऑर्डर स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

टैग्स