ब्रेकिंग
NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड

पटना में बीच बाजार मिठाई दुकानदार को मारी गोली, भीड़ के हत्थे चढ़ा एक अपराधी

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आर ही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक मिठाई दुकानदार को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की

पटना में बीच बाजार मिठाई दुकानदार को मारी गोली, भीड़ के हत्थे चढ़ा एक अपराधी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आर ही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक मिठाई दुकानदार को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मिठाई दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि दो कि संख्या में आये अपराधियों ने पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित भामाशाह भवन के पास मिठाई विक्रेता पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। युवक की पहचान जमुना जी के मठ निवासी रामबाबू राय के 15 वर्षीय बेटे आशु के रूप में की गई है। बीच बाजार गोलीबारी की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया है।


इधर वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों में से एक लोगों के हत्थे चढ़ गया। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से कड़ी पूछताछ में जुटी है। फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है।


पकड़े गये अपराधी के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस के लापरवाही के कारण अक्सर चौक थाना क्षेत्र में हत्या और लूट की घटनाएं होती है। पुलिस आपराधिक घटनाओं को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। 


पटना में बीच बाजार मिठाई दुकानदार को मारी गोली, भीड़ के हत्थे चढ़ा एक अपराधी

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता