ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव! रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर दूध कारोबारी को मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश खुलेआम तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक दूध कारोबारी की गोली

पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव! रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर दूध कारोबारी को मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश खुलेआम तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटनासिटी के फतुहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4-5 की है।


मृतक की पहचान, पटना के मझौली निवासी फग्गू यादव के रूप में हुई है जो दूध का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि मृतक फग्गू यादव पटना के मझौली से दूध लेकर ट्रेन पर सवार होकर फतुहा रेलवे स्टेशन पर उतरा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दूध कारोबरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता