ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में 6 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या, घर से लापता बच्चे का आहर में मिला शव

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक 6 साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। बीते 21 नवंबर को खेलने के दौरान मासूम बच्चा अचानक लापता हो गया था। बच्चे के लापता होने क

पटना में 6 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या, घर से लापता बच्चे का आहर में मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक 6 साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। बीते 21 नवंबर को खेलने के दौरान मासूम बच्चा अचानक लापता हो गया था। बच्चे के लापता होने के बाद से परिजन संभावित जगहों पर उसे तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार को एक आहर से बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।


मृतक बच्चे की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र पोठही निवासी मनोज कुमार के 6 वर्ष के बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक मनोज चौधरी का 6 साल का बेटा मनीष 21 नवंबर को फोरलेन पर खेलने के दौरान अचानक लापता हो गया था। इसी दौरान शुक्रवार को धरहरा गांव के आहर में पानी में तैरता हुआ एक बच्चे का शव गांव के लोगों ने देखा। शव को आहर से निकालने के बाद उसकी पहचान मनीष के रूप में की गई। मनीष की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि मनीष की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को आहर में फेंक दिया होगा। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें