ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

पटना के ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, CCTV फुटेज सामने आने के बावजूद अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर

PATNA: पटना में अपराधियों ने एक ज्वेलसी शॉप को अपना निशाना बनाया है। हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर पहले दुकानदार को बंधक बना लिया फि लाखों रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गय

पटना के ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, CCTV फुटेज सामने आने के बावजूद अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में अपराधियों ने एक ज्वेलसी शॉप को अपना निशाना बनाया है। हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर पहले दुकानदार को बंधक बना लिया फि लाखों रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गये। घटना की सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। सीसीटीवी में अपराधियों की तस्वीर सामने आ गयी है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पुलिस का कहना है कि  अपराधियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। 


घटना पटना के गौरीचक थाना इलाका स्थित मां शीतला ज्वेलरी शॉप की हैं जहां लूट की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बताया जाता है कि दुकान का मालिक ग्राहक को ज्वेलरी आइटम दिखा रहे थे तभी तीन-चार की संख्या में  अपराधी ज्वेलरी शॉप में घुस गये। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना के बाद पूरे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। 


गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि 4 लाख  रूपये के जेवरात की लूट हुई है। अपराधियों के तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की तस्वीर आने के बावजूद पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी लूटेरे सलाखों के पीछे होंगे। 





रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता