ब्रेकिंग
पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबापप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा

पटना में 35 लाख की शराब जब्त, ट्रक में संतरा के बीच बडी खेप ले जा रहे थे तस्कर; पुलिस ने ऐसे दबोचा

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन अवैध धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों में हर दिन शराब की खेप पकड़ी जा रही है। ताजा माम

पटना में 35 लाख की शराब जब्त, ट्रक में संतरा के बीच बडी खेप ले जा रहे थे तस्कर; पुलिस ने ऐसे दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन अवैध धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों में हर दिन शराब की खेप पकड़ी जा रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस ने 35 लाख की अवैध शराब को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद और बिहटा पुलिस ने छापेमारी कर बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग ट्रक पर लदो 3340 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया।


इस मामले में पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया है। दोनों पंजाब के गुरुदासपुर, सदरथाना भूखरा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि बिहटा में शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने बिहटा पुलिस की मदद से ट्रक में संतरा के बीच छीपाकर ले जाई जा रही शराब की खेप को जब्त कर लिया।


ट्रक के डाले में आगे संतरा रखा था जिसे देखकर पुलिस थोड़ी देर के लिए भ्रमित तो हुई लेकिन जब ट्रक की तलाशी ली गई तो संतरा के पीछे भारी मात्रा में शराब के कार्टन देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन लोग शामिल हैं।