ब्रेकिंग
वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी

पटना में 2 प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने कार में लगाई आग

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दो प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पटना के मसौढ़ी में डबल मर्डर की घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगा

पटना में 2 प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने कार में लगाई आग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दो प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पटना के मसौढ़ी में डबल मर्डर की घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और एनएच-83 को जाम कर दिया । जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। धारदार हथियार से सिर काटकर दोनों प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गयी है। बोरे में बंद दोनों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मृतक दोनों प्रॉपर्टी डीलर की लाश पुनपुन के डुमरी निवासी पिन्टू सिंह के घर से मिला है। घटना से गुस्साएं लोगों ने पिंटू सिंह की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पिंटू सिंह के घर से एक बोरे में बंद दोनों की लाश मिलने से लोग काफी आक्रोशित थे। 


बोरे में मिले शव की यदि बात की जाए तो धारदार हथियार से हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किये गये थे। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और एन एच 83 को जाम कर दिया। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। घटना के सभी बिन्दुओं की पुलिस जांच कर रही है। दोनों मृतक की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी 32 वर्षीय विमल और 28 वर्षीय चुन्नू के रुप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। डबल मर्डर की यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।