ब्रेकिंग
Bihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोपबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..Bihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोपबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..

पटना के लाइन होटल पर युवक की हत्या, अपराधियों ने चाकू गोदकर ले ली जान

PATNA : कोरोना महामारी के दौर में भी आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। पटना में एक युवक की अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। घटना विक्रम थाना इलाके के एनएच 139 पर न

पटना के लाइन होटल पर युवक की हत्या, अपराधियों ने चाकू गोदकर ले ली जान
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के दौर में भी आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। पटना में एक युवक की अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। घटना विक्रम थाना इलाके के एनएच 139 पर नगहर गांव के पास एक लाइन होटल पर हुई। यहाँ 45 साल सुरेंद्र यादव चाकू से गोद कर अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना बुधवार की रात करीब 9 बजे की है। हत्या की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। 


अपराधियों ने जिस शख्स को निशाना बनाया वह नगहर गांव का निवासी बताया गया है। घटना के बाद होटल पर मौजूद सभी लोग भाग निकले, जब पुलिस वहां गई तो कोई आदमी नहीं था। विक्रम थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ नगहर गांव के समीप डमरू लाइन होटल पर पहुंचे और सुरेंद्र यादव को गाड़ी में लादकर पीएचसी में पहुंचे। जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


पुलिस ने जो शुरुआती तहकीकात की है उसमें पारिवारिक दुश्मनी बात सामने आई है। घटनास्थल या अस्पताल में मृतक का कोई परिजन या निकट संबंधी नहीं पहुंचा था। पुलिस शव को अस्पताल से लेकर थाने में ले आई। पालीगंज के डीएसपी तनवीर अहमद जांच पड़ताल के लिए देर रात घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ की है।

टैग्स