ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं

पटना के इस थाने में तैनात सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, शराब कारोबारियों से सांठगांठ का आरोप; SSP ने की कार्रवाई

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से पुलिस पर शराब कारोबारियों से मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां शराब के धंधेबाजों से सा

पटना के इस थाने में तैनात सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, शराब कारोबारियों से सांठगांठ का आरोप; SSP ने की कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से पुलिस पर शराब कारोबारियों से मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां शराब के धंधेबाजों से साठगांठ के आरोप में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने दीघा थाने में तैनात सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल, बीते 25 नवंबर को दीघा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 90 लाख की शराब को जब्त किया था। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा को खबर मिली थी कि थाने के बैरक में शराब की बोतलें रखी गई हैं। एसएसपी ने सिटी एसपी वैभव शर्मा को इसका जांच का जिम्मा सौंपा। एसपी ने जांच में मामले को सही पाया और थाने के बैरक से शराब की बोतलें बरामद करने के बाद इसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी।


एसपी की रिपोर्ट पर एक्शन लेते हुए एसएसपी ने दीघा थाने में तैनात 7 जवानों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित किए गए सभी पुलिसकर्मियों पर शराब कारोबारियों से साठगांठ करने का आरोप है। इस मामले में थाना प्रभारी रामप्रीत पासवान को पहले ही लाइन हाजीर किया जा चुका है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है।


इस मामले में थाना प्रभारी रामप्रीत पासवान, दारोगा फूल कुमार चौधरी, चालक सिपाही राजेश कुमार, होमगार्ड जवान सुरेंद्र कुमार और फायर ब्रिगेड के चालक चंदन कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पहले ही फूल कुमार चौधरी और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।