ब्रेकिंग
Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम

पटना के होटल में जिस प्रेमी जोड़े ने सुसाइड का किया था प्रयास, अब प्रेमिका ने प्रेमी पर हत्या करने के प्रयास का लगाया आरोप

PATNA : पिछले दिनों पटना के एक होटल में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड का प्रयास किया था। पटना के कुर्जी इलाके में एक रिजॉर्ट के कमरे में बंद प्रेमी जोड़े को घायल अवस्था में पुलिस इलाज के

पटना के होटल में जिस प्रेमी जोड़े ने सुसाइड का किया था प्रयास, अब प्रेमिका ने प्रेमी पर हत्या करने के प्रयास का लगाया आरोप
Editor
2 मिनट

PATNA : पिछले दिनों पटना के एक होटल में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड का प्रयास किया था। पटना के कुर्जी इलाके में एक रिजॉर्ट के कमरे में बंद प्रेमी जोड़े को घायल अवस्था में पुलिस इलाज के लिए ले गई थी। इन दोनों ने अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की थी। सुपौल के रहने वाले इस प्रेमी जोड़े ने जिस तरह जान देने की कोशिश की उसे लेकर सनसनी फैल गई थी। बाद में दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और परिजनों को बुलाया गया था। 


अब इस मामले में नाटकीय मोड़ सामने आ गया है। साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी और प्रेमिका के सिर से प्यार का भूत उतर चुका है। अब प्रेमिका ने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसने उसे जान से मारने की कोशिश की। प्रेमिका का आरोप है कि हत्या के इरादे से उसके प्रेमी ने गले में चाकू मारा था और खुद जख्मी होकर अपने बचने का रास्ता निकाला। पाटलिपुत्र थाने में प्रेमिका के बयान पर मामला दर्ज किया गया और अब इस मामले में प्रेमी को जेल भेज दिया गया है। 


पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने एक बार फिर से रिपोर्ट के उस कमरे की तलाशी ली और बेड के नीचे से एक चाकू मिला है। पुलिस ने जांच में पाया है कि प्रेमी अजय कुमार ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने का प्रयास किया। प्रेमिका ने तबीयत ठीक होने के बाद युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों सुपौल के ही रहने वाले थे। अब प्रेमिका के बयान के आधार पर प्रेमी युवक को जेल भेजा गया है।

टैग्स