ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना के होटल में बर्थडे के नाम पर शराब पार्टी, हंगामा कर रहे नशे में धुत 3 युवक गिरफ्तार

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का डर ही नहीं है। ताजा मामला पटना के दानापुर इलाके का है जहां

पटना के होटल में बर्थडे के नाम पर शराब पार्टी, हंगामा कर रहे नशे में धुत 3 युवक गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का डर ही नहीं है। ताजा मामला पटना के दानापुर इलाके का है जहां आरसीएस मोड़ स्थित एक होटल में बर्थडे पार्टी आयोजित की गयी थी। बर्थडे में शराब पार्टी करते चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


ब्रेथ एनालाइजर से जब चारों की जांच की गयी तो तीन युवकों में शराब की पुष्टि हुई जबकि एक युवक ने शराब नहीं पिया था। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथे युवक को छोड़ दिया। तीनों युवकों को उसके बाद जेल भेजा गया है। बताया जाता है कि आरपीएस मोड़ स्थित सिल्क प्रिमियर होटल में इन युवकों ने शराब पिया था। शराब पीने के बाद ये होटल में हंगामा करने लगे। 


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक युवक ने शराब नहीं पी थी जिसे बाद में छोड़ दिया गया। पकड़े गये युवकों में पेठिया बाजार के रहने वाले आलू व्यवसायी अर्जुन सिंह का बेटा मनीष, सुनील केसरी का बेटा अनिकेत उर्फ सोनू और कटिहार के प्रशांत को गिरफ्तार किया गया है। दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के नशे में धुत कुछ युवक होटल में हंगामा कर रहे थे। होटल के मैनेजर ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार किया। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें