ब्रेकिंग
SKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफा

पटना के हॉस्टल में दलित छात्रों के साथ जमकर मारपीट, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां महेन्द्रू स्थित अंबेडकर कल्याण छात्रावास में गोलीबारी की घटना हुई है। रविवार की देर रात बाहरी लड़कों ने अंबेडकर कल्याण छात्रावास में

पटना के हॉस्टल में दलित छात्रों के साथ जमकर मारपीट, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां महेन्द्रू स्थित अंबेडकर कल्याण छात्रावास में गोलीबारी की घटना हुई है। रविवार की देर रात बाहरी लड़कों ने अंबेडकर कल्याण छात्रावास में घुसकर दलित छात्रों के साथ मारपीट की और विरोध करने पर बाहरी लड़कों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट में दर्जनों छात्र घायल हो गए हैं।मारपीट में दर्जनों छात्र घायल हो गए हैं। इस दौरान देर रात तक अंबेडकर कल्याण छात्रावास रणक्षेत्र बना रहा। 


जानकारी के मुतिबाक रविवार की रात करीब 12 बजे आरोपी पिंगल यादव, राजा यादव और राजा यादव के दो बेटे कई लड़कों के साथ अंबेडकर कल्याण छात्रावास में घुस गए और तीन दलित छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दिया। हॉस्टल के अन्य छात्रों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस घटना के बाद हॉस्टल के दलित छात्र दहशत में हैं।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। पुलिस ने सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मारपीट और गोलीबारी की इस घटका के कारणों का पता नहीं चल सका है।