ब्रेकिंग
गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद

पटना के बाद गया में नाबालिग छात्रा से रेप, कोचिंग जाने के दौरान मनचले ने लड़की को उठाया

PATNA: पटना के फुलवारीशरीफ में दो लड़कियों से दुष्कर्म का मामला अभी थमा भी नहीं था कि आज फिर गया में एक छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि जब छात्रा

पटना के बाद गया में नाबालिग छात्रा से रेप, कोचिंग जाने के दौरान मनचले ने लड़की को उठाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के फुलवारीशरीफ में दो लड़कियों से दुष्कर्म का मामला अभी थमा भी नहीं था कि आज फिर गया में एक छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि जब छात्रा कोचिंग में पढ़ने के लिए जा रही थी तभी यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। 


घटना गया के अतरी थाना क्षेत्र की है जहां कोचिंग जाने के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ मनचले युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने घटना के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया था। 


पीड़िता ने आरोपी के बारे में परिजनों को बताया जिसके बाद गुस्साएं परिजन आरोपी के घर पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का शांत कराया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वही नाबालिग छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ में जुटी है।