ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

Bihar Crime News: पटना में "करोली फाइनेंस" नाम से फर्जी निवेश योजना चलाने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने 27 पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों समेत कई लोगों से करीब 6 करोड़ रुपये की ठगी की।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक कथित फर्जीवाड़ा करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दंपती ने अधिक मुनाफे का लालच देकर बिहार पुलिस के जवानों और उनके परिजनों समेत कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। अब तक करीब 27 पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों से लगभग 6 करोड़ रुपये ठगे जाने की बात सामने आई है। 


पुलिस का मानना है कि पीड़ितों की संख्या और ठगी की रकम अभी और बढ़ सकती है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहानीपुर, कदमकुआं निवासी आशुतोष कुमार सिंह और उसकी पत्नी रितु कुमारी के रूप में हुई है। आशुतोष ने डुमरांव कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर "करोली फाइनेंस" नाम से कार्यालय खोल रखा था। 


इसी के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा दिया जाता था। गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद कई पीड़ित शिकायत लेकर सामने आ रहे हैं। कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ठगी के मामले में केस दर्ज कर आरोपी दंपती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


पुलिस को लगातार नए आवेदन मिल रहे हैं और सभी शिकायतों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ठगी की कुल रकम और पीड़ितों की वास्तविक संख्या का खुलासा हो सकेगा।

पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता