ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Patna Crime News: पटना में पिता और दो बेटों की संदिग्ध हालत में गई जान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप

Patna Crime News: पटना के करहरा गांव में दुर्गा पूजा मेला देखकर लौटे पिता और दो बेटों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के करहरा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में पिता और उनके दो मासूम बेटे शामिल हैं।


मृतकों की पहचान 35 वर्षीय नीरज साव, 8 वर्षीय निर्मल कुमार और 4 वर्षीय निर्भय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज साव अपने ससुराल करहरा गांव में रहते थे। गुरुवार की शाम वे अपने दोनों बेटों के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे।


रात को मेला घूमने के बाद तीनों घर लौटे और भोजन कर सो गए। देर रात अचानक तीनों को पेट दर्द की शिकायत हुई और उनकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक बेटे की मौत पीएचसी में हो गई, जबकि नीरज साव और दूसरे बेटे को पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई।


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोग भय और चिंता में हैं, खासकर त्योहार के माहौल में हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। सिगोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 


डीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः मेले में खाया गया कोई खाद्य पदार्थ ही मौत का कारण बना। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता