ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पटना: ई-रिक्शा और 7 हजार रुपये लूटे जाने से नाराज युवक आत्महत्या के लिए फ्लाईओवर पर चढ़ा, काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया

PATNA: दीघा-एम्स फ्लाईओवर के निचले हिस्से से एक युवक ने कूदकर अपनी जान देने का प्रयास किया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

पटना: ई-रिक्शा और 7 हजार रुपये लूटे जाने से नाराज युवक आत्महत्या के लिए फ्लाईओवर पर चढ़ा, काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दीघा-एम्स फ्लाईओवर के निचले हिस्से से एक युवक ने कूदकर अपनी जान देने का प्रयास किया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने रेस्क्यू कर उसे ऐसा करने से रोका। जिसके बाद उसे फ्लाईओवर से नीचे उतारकर उसकी जान बचायी गयी। जिसके बाद रूपसपुर थाना पुलिस ने युवक से पूछताछ की।


पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तब पता चला कि युवक मसौढ़ी का रहने वाला है। उसकी पहचान 22 वर्षीय बिट्टू कुमार के रुप में हुई। युवक ने बताया कि वह किराए पर ई-रिक्शा लेकर चलाता है। इस दौरान नहर पुल के पास अपराधियों द्वारा सात हजार रुपये और ई-रिक्शा लूट लिया गया। इसी बात से नाराज होकर वह आत्महत्या की नीयत से फ्लाईओवर पर चढ़ गया। वह नीचे छलांग लगाता तब तक उस पर लोगों की नजर पड़ गयी जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को फ्लाईओवर से नीचे उतारा। युवक जहां चढ़ा हुआ था वहां पहुंचना आसान नहीं था। फायर बिग्रेड की टीम हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के साथ मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे युवक को नीचे उतारा जा सका। इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ देर तक तो लोगों को यह समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर युवक फ्लाईओवर पर जान देने के लिए क्यों और कैसे चढ़ा। जब युवक ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई तो उसकी बात को सुनकर लोग भी हैरान रह गये। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें