ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

पटना DM की अनुशंसा पर बख्तियारपुर CO सस्पेंड, सरकारी गाड़ी में युवती ने नहीं खुद लगाई थी आग

PATNA: पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह की अनुशंसा पर राजस्व विभाग ने बख्तियारपुर के सीओ रघुवीर प्रसाद और मुंगेर के सीओ विनोद गुप्ता को सस्पेंड किया है। रघुवीर प्रसाद पर सरकारी गाड़ी

पटना DM की अनुशंसा पर बख्तियारपुर CO सस्पेंड, सरकारी गाड़ी में युवती ने नहीं खुद लगाई थी आग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह की अनुशंसा पर राजस्व विभाग ने बख्तियारपुर के सीओ रघुवीर प्रसाद और मुंगेर के सीओ विनोद गुप्ता को सस्पेंड किया है। रघुवीर प्रसाद पर सरकारी गाड़ी को जलाने का आरोप है जबकि मुंगेर के सीओ विनोद गुप्ता पर दाखिल-खारिज का काम छोड़ ठेला चालकों से वसूली करने का आरोप है। दोनों अंचलाधिकारियों पर राजस्व विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है। 


बता दें कि 17 जनवरी 2022 को सरकारी गाड़ी जलाए जाने के मामले में बख्तियारपुर के सीओ रघुवीर प्रसाद को सस्पेंड किया गया है। सीओ ने एक युवती पर ऐसा करने का आरोप लगाया था। लेकिन मामले की जांच में सीओ साहब दोषी पाए गये हैं।  पटना डीएम की अनुशंसा पर राजस्व विभाग ने यह कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट की यदि बात की जाए तो पता चला कि सरकारी गाड़ी में आग किसी साजिश के कारण नहीं बल्कि व्यक्तिगत कारणों से लगाई गयी थी। 


उस वक्त सीओ की तरफ से यह आरोप लगाया गया था कि जान मारने की नीयत से युवती ने उनकी कार में आग लगा दी। इसे लेकर सीओ की ओर से लोकल थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी थी। वही बेतिया की युवती जिसके खिलाफ सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराया था उसने भी थाने में मामला दर्ज कराया था। युवती ने पुलिस को बताया था कि जब सीओ बेतिया में थे तब दोनों ने शादी की थी। युवती ने सीओ पर आठ साल तक यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया था। 


डीएम की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि व्यक्तिगत कारणों को लेकर उन्होंने सरकारी गाड़ी को आग के हवाले किया था जिसके बाद इस मामले ने खूब सुर्खियां बतोरी थी। इससे अंचल प्रशासन की छवि खराब हुई है। निलंबन अवधि के दौरान सीओ की तैनाती पटना प्रमंडल मुख्यालय में होगी। 


सीओ रघुवीर प्रसाद के अलावे एक और अंचलाधिकारी को सस्पेंड किया गया है। मुंगेर के टेटिया बंबर के सीओ विनोद गुप्ता को अवैध वसूली के मामले में निलंबित किया गया है। विनोद पर बिना रिश्वत लिए दाखिल खारिज नहीं करने और वाहनों और ठेला चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप है। राजस्व विभाग ने दोनों सीओ को सस्पेंड कर दिया है।  


टैग्स