ब्रेकिंग
बिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टदिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टदिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठन

आपसी वर्चस्व को लेकर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत तीन लोगों को लगी गोली

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। फायरिंग की इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों को गोली लगी है। सभी को इलाज क

आपसी वर्चस्व को लेकर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत तीन लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। फायरिंग की इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों को गोली लगी है। सभी को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना फुलवारी शरीफ के भूसौला दानापुर की है।


बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी भी की गई। गोलीबारी की घटना में एक महिला और दो पुरुष गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलों में धर्मेंद्र राय, रूपा देवी और युवराज कुमार शामिल हैं जिनमें से युवराज और धर्मेंद्र राय की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों तरफ से करीब सात राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है।


जानकारी के मुताबिक रामप्रवेश राय और श्याम नारायण यादव ने वर्चस्व को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू किया और घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और इस वारदात में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।