ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

नहीं सुरक्षित है राजधानी ! पटना में दिनदहाड़े चोरी, VIP इलाके के फ्लैट से चोरों ने 30 लाख के जेवर उड़ाए

न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रहमान अपार्टमेंट के एक फ्लैट से चोरों ने करीब 30 लाख रुपये के जेवरात और नकदी उड़ा ली। CCTV में आरोपी की हरकत कैद हुई है, लेकिन पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं पाई है।

Bihar Crime News, Patna Theft, Pataliputra Police, Daylight Robbery, Patna Crime, Bihar Police Failure, New Pataliputra Colony Theft, CCTV Theft Patna
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Crime News: सूबे में अपराध रोकने में पुलिस विफल साबित हो रही है. सुदूरवर्ती इलाकों की बात छोड़ दें, राजधानी पटनाकिसी मायने में सुरक्षित नहीं है. पटना में ऐसे गैंग सक्रिय हैं,जो रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में चोरी करता है और आराम से निकल जाता है. 9 अप्रैल को राजधानी के वीआईपी मोहल्ले के एक फ्लैट से चोरों ने लगभग 30 लाख रू की जेवरात की चोरी कर ली.

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी के रहमान अपार्टमेंट में चोरों ने गुरूवार दोपहर में ही चोरी कर ली. फ्लैट मालिक घऱ बंद कर बाहर गया था. शाम 7.30 बजे दूसरे फ्लैट के मालिक ने फ्लैट नं-202 में रहने वाले चंदन कुमार को फोन पर सूचना दी कि आपके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद शख्स 15 मिनट बाद ही अपने फ्लैट पर पहुंचा तो पाया कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. 

पीड़ित चंदन कुमार ने बताया कि चोरों ने उनके फ्लैट से लगभग 200 ग्राम सोने के गहने और 15 हजार रू नकदी चुराकर भागा है. सीसीटीवी में चोर के फ्लैट का ताला तोड़कर घूसने का दृश्य कैद हो गया है. पीड़ित ने पाटलिपत्र थाने की पुलिस को आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरादमगी की गुहार लगाई है.