ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Patna Crime News: पटना में रिटायर्ड DSP के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, अपार्टमेंट के फ्लैट में शव मिलने से सनसनी

Patna Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रहा है, जहां एक सेवानिवृत डीएसपी के बेटे ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. अपार्टमेंट के फ्लैट से खून से सना शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है.

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक सेवानिवृत डीएसपी के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। कौशल्या अपार्टमेंट के फ्लैट से उसका शव बरामद हुआ है। घटना शुक्रवार देर रात की है।


मृतक की पहचान रिटायर्ड डीएसपी अरुण कुमार चौधरी के 40 वर्षीय बेटे नीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार कोतवाली थाना क्षेत्र के कौशल्या अपार्टमेंट में रहता था। नीरज को शराब की बुरी लत थी। शराब पीने के लिए अक्सर परिवार के लोगों के साथ उसका विवाद होता रहता था।


शुक्रवार की देर रात नीरज ने खुद को देसी कट्टे से शूट कर लिया। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो उसके शव बेड पर पड़ा था और सिर से खून निकल रहा था। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।


मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि नीरज बेरोजगार था और पैसों के लिए अपने परिजनों के साथ मारपीट करता था। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता