ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Patna Crime News: पटना का कुख्यात उदय सम्राट रांची से अरेस्ट, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार

Patna Crime News: पटना के टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में शुमार बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन उर्फ उदय सम्राट को दानापुर की रूपसपुर पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में शुमार बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन उर्फ उदय सम्राट को दानापुर की रूपसपुर पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त मे आए बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में 60 से अधिक मामले दर्ज हैं।


दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 29 मार्च को फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। प्रभात रंजन 'पाटलिग्राम बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी के जरिए जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री का एग्रीमेंट करता था। 


वह लोगों से रुपए लेकर न तो फ्लैट देता था और न ही पैसे लौटाता था। इसी तरह की ठगी के कई मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रभात रंजन के खिलाफ पटना के विभिन्न थानों और बिहार के अन्य जिलों में कुल 60 से अधिक मामले दर्ज हैं। 


इसके अलावा उसके खिलाफ ईडी और सीबीआई में भी केस दर्ज हैं। इससे पहले बिहार एसटीएफ भी उसे गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता