ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

बिहार विधानसभा के बाद पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Bihar Crime News: पटना सिविल कोर्ट और बिहार विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. धमकी मिलने के बाद विधानसभा और सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Bihar Crime News
धमकी मिलने से हड़कंप
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा के साथ साथ पटना सिविल कोर्ट को भी एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने विधानसभा और कोर्ट परिसर में पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक, मेल के जरिए कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और फिलहाल परिसर में सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि, इस बीच कोर्ट को बंद नहीं कराया गया है और अदालती कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा। सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाकर्मी पूरे कैंपस में जांच अभियान चला रहे हैं।


धमकी भरे मेल में लिखा गया है कि विधानसभा में 13 आरडीएक्स लगाए गए हैं और 2:15 बजे विस्फोट हो सकता है। साथ ही मेल में विधायकों और आम जनता को बाहर निकालने की बात भी कही गई है।


पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि इस तरह की धमकियां बंद हो जाएंगी। लेकिन एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है।


इस बार धमकी मिलने पर वकीलों में नाराजगी देखने को मिली है। पटना सिविल कोर्ट के वकीलों ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बार-बार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अदालत जैसे संस्थान के प्रति पुलिस का रवैया ऐसा है, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता