ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

पटना सिटी में तलवार से हमला, युवक की दो उंगलियां कटीं; दो निहंग सिख हिरासत में

पटना सिटी के हरिमंदिर गली में विवाद के दौरान युवक पर तलवार से हमला हुआ। घायल की दो उंगलियां कट गईं। पुलिस ने दो निहंगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी के पटना सिटी स्थित चौक थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक की दो उंगलियां कट गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


घटना हरिमंदिर गली की है। घायल युवक की पहचान गुरचरण सिंह लांबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने चचेरे भाई के साथ दुकान बंद करने के बाद बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो निहंग वहां पहुंचे और उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।


आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों निहंगों ने तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में गुरचरण सिंह लांबा की दो उंगलियां कट गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायल को तुरंत इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।


घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पटना से सूरज की रिपोर्ट