ब्रेकिंग
Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA CITY: पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मुसहरी टोला में अज्ञात

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मुसहरी टोला में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक की पहचान चमनिया उर्फ सूरज के रूप में हुई है। मुसहरी टोला स्थित एक झोपड़ीनुमा घर में अपराधियों ने चमनिया को गोलियों से भून डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। 


घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। युवक को किसने और क्यों गोली मारी यह अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।   


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता